न्यूज़ फ्लैश
“वेबसाइट लॉन्च, स्मारिका का विमोचन और समाज को नई दिशा का संकल्प—CM धामी ने क्षत्रिय कल्याण समिति के प्रयासों को सराहा” “गांधी पार्क से गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष! हजारों संग सीएम धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोले—हर घर तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति” “देहरादून में चला ‘स्वच्छता का महासफाई अभियान’, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने खुद संभाली कमान—100 से ज्यादा लोगों ने मिलकर दिया स्वच्छ शहर का संदेश” “SIR पर सीईओ का बड़ा एक्शन प्लान! BLO और फील्ड स्टॉफ को मिलेगा प्रोत्साहन, मतदाताओं से सीधा संवाद के निर्देश” “कांवड़ मेले में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा! ताबड़तोड़ छापेमारी में लिए नमूने, खराब मसाले और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक मौके पर नष्ट” “हरिद्वार में अब इंजन की अंदरूनी सफाई का नया इंतजाम, सन्नी ऑटोमोबाइल में पहुंची Castrol की आधुनिक Engine Flushing Machine”
Home » घमासान » रूसी तेल पर भारत से नाराज़ ट्रंप सरकार: अमेरिका ने लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ, कुल शुल्क 50% हुआ, द्विपक्षीय रिश्तों में घमासान तेज

रूसी तेल पर भारत से नाराज़ ट्रंप सरकार: अमेरिका ने लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ, कुल शुल्क 50% हुआ, द्विपक्षीय रिश्तों में घमासान तेज

(शहजाद अली हरिद्वार)अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे कुल आयात शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है। ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध में अप्रत्यक्ष रूप से रूस को फंडिंग कर रहा है। हाल ही में ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी, जिसे अब लागू कर दिया गया है।

इस फैसले की अमेरिका में भी आलोचना हो रही है। रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने ट्रंप को भारत से संबंध न बिगाड़ने की सलाह दी और कहा कि इससे चीन को फायदा मिलेगा। भारत ने अमेरिकी आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि देशहित सर्वोपरि है और रूस से व्यापार भारत की ऊर्जा जरूरतों और वैश्विक नियमों के तहत है।

भारत ने यह भी दोहराया कि अमेरिका और यूरोपीय देश खुद भी रूस से व्यापार कर रहे हैं। ऐसे में भारत को टारगेट करना दोहरा मापदंड है। टैरिफ विवाद के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 0 2 5 1
Users Today : 425
Users Yesterday : 658
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 0 2 5 1
Users Today : 425
Users Yesterday : 658