न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जनगणना-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट! DM मयूर दीक्षित का बड़ा प्लान, 30 हजार नागरिक खुद करेंगे अपनी गणना, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना की मुहिम BIG BREAKING:: लालढांग रेंज में हाथी दांतों का बड़ा खेल! रिकॉर्ड में 15, मौके पर मिले सिर्फ 10, पांच दांत गायब… वन विभाग में हड़कंप, दो रेंजर निलंबित! BIG BREAKING:: भेल दिवस पर राजबीर सिंह चौहान ने जताया संस्थान के प्रति गौरव, बोले- भेल मेरी पहचान और मेरा परिवार BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी PAC में अनुशासन का दिखा दम! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने परेड की सलामी लेकर बैरकों से भोजनालय तक परखी व्यवस्थाएं BIG BREAKING:: दूधियाबंद जंगल हत्याकांड का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंडी चौक से दबोचा; हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद! BIG BREAKING:: PCS Transfer List: उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, PCS अधिकारियों के तबादलों की दूसरी सूची जारी
Home » कार्यवाही » बहादराबाद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 किलो गोमांस और गौकशी उपकरणों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, मौके से गाय के अवशेष बरामद

बहादराबाद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 किलो गोमांस और गौकशी उपकरणों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, मौके से गाय के अवशेष बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। : 06 अगस्त 2025 — हरिद्वार पुलिस की सख्त निगरानी और चैकिंग अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बहादराबाद के अन्तर्गत चौकी शान्तरशाह प्रभारी उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान ग्राम भौरी डेरा के पास पेट्रोल पंप के निकट एक मुखबिर ने सूचना दी कि पास के रास्ते पर नदी किनारे कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। एक व्यक्ति को हाथ में चुरा लिए मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि उसका साथी खेतों में भाग निकला। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम इस्लाम पुत्र जमील निवासी ग्राम रनसुरा, कोतवाली लक्सर, उम्र 35 वर्ष बताया, जबकि फरार आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र मुन्तयाज के रूप में हुई।मौके से लगभग 100 किलोग्राम मांस (छोटे-बड़े टुकड़े), गाय का सिर, खाल, एक कुल्हाड़ी और अन्य अवशेष बरामद किए गए। पशु चिकित्साधिकारी की देखरेख में मांस का नमूना लेकर शेष मांस को अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बहादराबाद में गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 की धारा 3/5/11 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस टीम: उ.नि. खेमेन्द्र गंगवार, कांस्टेबल अंकित प्रजापति, कांस्टेबल चन्दन सिंह, थाना बहादराबाद।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हैप्पी हत्याकांड में पुलिस का ‘शिकार’ पूरा, तमंचे संग इस्तकार गिरफ्तार—बाकी आरोपी अभी फरार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 8 1 2
Users Today : 555
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 8 1 2
Users Today : 555
Users Yesterday : 831