(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में हुए हैप्पी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और खूनालूदा शर्ट बरामद की है। इससे पहले एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार 14 सितंबर 2026 को पतंजलि रोड स्थित देव धर्मकांटा, शान्तरशाह के पास 28 वर्षीय हैप्पी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई कपिल की तहरीर पर कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा संख्या 326/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड का आरोपी इस्तकार थाना फतेहपुर क्षेत्र में मौजूद है।
सूचना पर बहादराबाद पुलिस टीम ने सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र स्थित छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस और खूनालूदा शर्ट बरामद की।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मुदस्सिर और शादाब के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते हैप्पी की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार इस्तकार को वर्ष 2022 के एक मामले में हैप्पी पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक था। इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 12 सितंबर को घटनास्थल की रेकी की और 14 सितंबर को हत्या की वारदात को अंजाम दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
नाम पता आरोपित
1. इस्तकार उर्फ इस्तयाक पुत्र वहीद, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
1. 01 तमंचा .315 बोर
2. 01 खोखा कारतूस .315 बोर
3. 01 खूनालूदा शर्ट
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार पुलिस दबिश दे रही है, एवं प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम
1. अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बहादराबाद
2. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल
3. उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार
4. उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह
5. उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
6. हे0का0 राजवर्धन
7. कानि
0 विकास थापा
8. कानि0 सतेन्द्र चौधरी








































Users Today : 77
Users Yesterday : 1434






