न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे”
Home » तत्परता » पुलिस की तत्परता से 2 वर्षीय बच्ची परिजनों से मिली, मालवीय घाट पर अकेली घूमती मिली थी मासूम

पुलिस की तत्परता से 2 वर्षीय बच्ची परिजनों से मिली, मालवीय घाट पर अकेली घूमती मिली थी मासूम

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के बीच हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और तत्परता से एक 2 वर्षीय मासूम बच्ची सकुशल अपने परिजनों तक पहुंच गई। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और तत्काल कार्रवाई से बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे पुलिसकर्मी मालवीय घाट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें करीब 2 वर्षीय बच्ची अकेली घूमती हुई दिखाई दी। बच्ची को काफी देर से अकेले घूमता देख आसपास मौजूद लोगों से उसके संबंध में जानकारी ली गई। लोगों ने बताया कि बच्ची काफी समय से अकेली ही इधर-उधर घूम रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और उसके माता-पिता की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करने के साथ ही बच्ची के परिजनों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों को बच्ची के परिजनों का पता चल गया।

पुलिस के अनुसार, बच्ची की पहचान रौनक, माता का नाम संतोष, निवासी छछरपुर, बड़ौत, जनपद बागपत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। आवश्यक सत्यापन और पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर उसकी सतर्कता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सामने रखा।

ALSO READ  पतंजलि फ्लाईओवर पर बना गहरा गड्ढा: पुलिस की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, यातायात डायवर्ट कर NHAI ने शुरू की मरम्मत प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 1 9
Users Today : 236
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 1 9
Users Today : 236
Users Yesterday : 1573