न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे”
Home » महाकुंभ » “हरिद्वार में आस्था का महाकुंभ! 55.40 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर रवाना, अब तक 3.19 करोड़ से ज्यादा कांवड़िए अपने गंतव्य को निकले”

“हरिद्वार में आस्था का महाकुंभ! 55.40 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर रवाना, अब तक 3.19 करोड़ से ज्यादा कांवड़िए अपने गंतव्य को निकले”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कावड़ मेले में लगातार आस्था का सैलाब उड़ता जा रहा है। कांवड़ मेला-2026 के दसवें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 55 लाख 40 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 3 करोड़ 19 लाख 48 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।

ALSO READ  "हरिद्वार में पोषण का महाकुंभ: विधायक अनुपमा रावत ने जिया पोता में धूमधाम से खोली पौष्टिकता बढ़ाने वाली भव्य चित्र प्रदर्शनी!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 0 3
Users Today : 220
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 0 3
Users Today : 220
Users Yesterday : 1573