न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा में गूंजा संस्कृति का गौरव, CM धामी बोले—“आस्था और परंपरा की यह विरासत पीढ़ियों तक रहेगी कायम” Big breaking:जनसमस्याओं पर CM धामी का बड़ा एक्शन, मुख्य सेवक सदन में सुनी जनता की फरियाद—अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश “Big breaking:कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, 57 करोड़ की योजनाओं पर मुहर; मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा” Big breaking:सावन के अंतिम सोमवार पर हरिद्वार को मिली शिवमय सौगात, ॐ पुल के पास 21 फीट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा का लोकार्पण Big breaking”बरसात थमते ही रुड़की की सड़कों का होगा कायाकल्प, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शुरू कराया निर्माण कार्य” Big breaking:हरिद्वार में चैन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश! बाइक सवार दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, महिला के गले से झपटी चेन बरामद
Home » संदेश » “सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल पर निकले हरिद्वार के सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र, जनसुनवाई में पहुंचकर दिया बड़ा संदेश — ‘हर कदम बनेगा पर्यावरण बचाने की मुहिम, ईंधन बचाओ और स्वस्थ जीवन अपनाओ!’”

“सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल पर निकले हरिद्वार के सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र, जनसुनवाई में पहुंचकर दिया बड़ा संदेश — ‘हर कदम बनेगा पर्यावरण बचाने की मुहिम, ईंधन बचाओ और स्वस्थ जीवन अपनाओ!’”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र आज अपने आवास से जिला कार्यालय, रोशनाबाद में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में साइकिल चलाकर पहुंचे। इस पहल के माध्यम से उन्होंने ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा समय-समय पर ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में किए गए आह्वान के क्रम में उन्होंने यह पहल की है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं ईंधन की खपत को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है कि सभी नागरिक अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाएं।उन्होंने जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि जिनका आवास कार्यालय के निकट है, वे साइकिल अथवा पैदल ही कार्यालय आने का प्रयास करें। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य लोग भी इससे प्रेरित होते हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर जनमानस को जागरूक करने में सहयोग करें।साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अपने आसपास के छोटे-छोटे कार्यों के लिए वाहनों का न्यूनतम उपयोग करें तथा पैदल या साइकिल का अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक ओर वायु प्रदूषण में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 0 9 1 8
Users Today : 221
Users Yesterday : 555
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 0 9 1 8
Users Today : 221
Users Yesterday : 555