न्यूज़ फ्लैश
🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे” BIG BREAKING:: संस्कृत की नई उड़ान! AI, रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़ेगी देववाणी, 32 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मान BIG BREAKING:: पुश्तैनी जमीन बनी रिश्तों की दुश्मन! बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
Home » खेल » “सिर्फ 7 साल की उम्र में राज्य स्तर पर सिल्वर मेडल जीतकर धूम मचाने वाला DPS का सुपरस्टार नन्हा कराटे योद्धा निवान धींगरा बन गया सबका चहेता!”

“सिर्फ 7 साल की उम्र में राज्य स्तर पर सिल्वर मेडल जीतकर धूम मचाने वाला DPS का सुपरस्टार नन्हा कराटे योद्धा निवान धींगरा बन गया सबका चहेता!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कम उम्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले नन्हे खिलाड़ियों में एक और मिसाल बनी है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के सात वर्षीय छात्र **निवान धींगरा** ने स्टेट लेवल कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

निवान ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास से प्रदेशभर के खिलाड़ियों को टक्कर दी। इस उपलब्धि से डीपीएस स्कूल और उनके कराटे कोच रवि शंकर राय का नाम गौरवान्वित हुआ है।

हरिद्वार से प्रतियोगिता में शामिल अन्य बच्चों ने भी जिले का मान बढ़ाया। प्रियांशी ने कांस्य पदक तथा विवान प्रसाद ने भी कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कोच रवि शंकर राय ने बताया, “हमारे बच्चे लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब ये बच्चे 31 मई को नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।” उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

निवान धींगरा का सपना बड़ा है। वह पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी आगे बढ़ना चाहते हैं और भविष्य में आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। उनकी इस लगन ने अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनाया है।

स्कूल प्रबंधन, परिजनों और प्रशिक्षकों ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इन नन्हें कराटे योद्धाओं की सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है

ALSO READ  "बहादराबाद में खेलों का महाकुंभ: यूथ फिट इंडिया फिट फाउंडेशन की रग्बी चैंपियनशिप में दिखा जोश-जुनून, मुख्य अतिथि राजवीर चौहान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 3 7 1
Users Today : 188
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 3 7 1
Users Today : 188
Users Yesterday : 1573