न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » अभियान » “डीएम मयूर दीक्षित सख्त! — गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, पॉलीथिन-थूक पर चलेगा अभियान, आवारा पशुओं पर कसेगा शिकंजा”

“डीएम मयूर दीक्षित सख्त! — गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, पॉलीथिन-थूक पर चलेगा अभियान, आवारा पशुओं पर कसेगा शिकंजा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों की शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में विस्तार से समीक्षा की।उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निकाय आवारा पशुओं कुत्तों, बंदरों तथा गौवंश से संबंधित समस्या के समाधान हेतु विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आवारा गौवंशीय पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाया जाए तथा आवारा कुत्तों का बध्याकरण कराया जाए।उन्होंने सफाई व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्रों में दिन में दो बार सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाए, गन्दगी फैलाने वाले दुकानदारों एवम् ठेले वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कूड़े का निस्तारण उचित प्रकार से किया जाए तथा सभी अधिशासी अधिकारी एक सप्ताह के भीतर संबंधित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑफिस पहुंचने से पहले फील्ड में पहुंचकर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग डिवाइस जीपीएस सभी कूड़ा वाहनों में लगे होने चाहिए तथा वाहनों की मॉनिटरिंग स्वयं अपने मोबाइल से करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने इनकम के संसाधनों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी निकाय आय के संसाधनों में वृद्धि हेतु विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें। आय के संसाधन बढ़ाने हेतु अपने सभी एसेट्स की सूची बनाकर कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्केट रेट से कम दामों पर चल रही पालिका की दुकानों आदि के रेट बढ़ा कर मार्केट रेट के बराबर लाया जाए तथा जो भी नीलामी हो, नियमानुसार व पारदर्शिता से हो। उन्होंने निर्देश दिए कि नियम विरुद्ध विज्ञापन जारी न किए जाएं, निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही विज्ञापन जारी किए जाएं।

ALSO READ  "उत्तराखंड रजत जयंती पर जिले में स्वच्छता की मिसाल: रुड़की से नारसन तक चला सफाई महाअभियान, 2 कुंतल प्लास्टिक कचरा हटाकर जिला पंचायत ने दिखाई पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता!"

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि खराब स्ट्रीट लाइट्स को ठीक कराया जाएं। उन्होंने दीपावली पर पटाखा बाजारों के लिए अभी से सीओ तथा उप जिलाधिकारियों से बात करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूसीसी के अंतर्गत आने वाली सेवाओं यथा विवाह पंजीकरण आदि हेतु प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने, सेवा का अधिकार के अंतर्गत निर्धारित सेवाओं में निर्धारित तिथि तक डॉक्यूमेंट्स जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विभिन्न विषयों पर समीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में मख्य नगर आयुक्त नन्दन कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, नगर आयुक्त आर के तिवारी सहित अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 5
Users Today : 245
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 5
Users Today : 245
Users Yesterday : 861