(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से बचाने और उन्हें सुरक्षित भविष्य की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की ओर से 14 से 27 नवंबर 2026 तक विशेष पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के निर्देशानुसार ‘DAWN’ (Drug Awareness and Wellness Navigation) योजना-2025 के तहत आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को नशे से दूर रखना और जरूरतमंद बच्चों को कानूनी सहायता, परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराना है।
जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त के आदेश तथा प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर के मार्गदर्शन में अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत स्कूलों और सामुदायिक क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी जा रही है।

बाल दिवस के अवसर पर राजकीय संप्रेक्षण गृह, राजकीय विशेष गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी रोशनाबाद तथा मातृ आंचल कन्या विद्या पीठ जगजीतपुर, कनखल में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। इनमें बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता सीमा मौजूद रहीं। वहीं जिला कारागार हरिद्वार में रिटेनर अधिवक्ता नीलू शर्मा ने जागरूकता शिविर आयोजित किया।
अभियान के तहत 13 नवंबर को पुलिस मॉडर्न स्कूल पीएसी, आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर, राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर, आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रांघरवाला और जेएस अकादमी माधोपुर में अधिकार मित्रों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

प्राधिकरण की ओर से पीएलवी और शिक्षकों को नशे की लत से प्रभावित बच्चों की पहचान कर उनकी गोपनीय काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को आवश्यक मार्गदर्शन तथा निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।










































Users Today : 709
Users Yesterday : 786
