न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील BIG BREAKING:: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता वाहनों को डीएम मयूर दीक्षित ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान BIG BREAKING:: हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का हुजूम, 30 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण!
Home » बैठक » BIG BREAKING:: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना की प्रक्रिया, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान, जनपद में 15 हजार लोगों का लक्ष्य निर्धारित

BIG BREAKING:: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना की प्रक्रिया, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान, जनपद में 15 हजार लोगों का लक्ष्य निर्धारित

(शहजाद अली हरिद्वार)हल्द्वानी। जनगणना के तहत स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक 15 दिनों तक स्वगणना की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसके तहत नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपनी स्वगणना कर सकेंगे। जनपद में न्यूनतम 15 हजार व्यक्तियों की स्वगणना कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

स्वगणना कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया को बेहद सरल और सहज बनाया गया है, जिससे प्रत्येक नागरिक बिना किसी परेशानी के स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है। स्वगणना के दौरान नागरिकों से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।

सीडीओ ने आमजन से अपील की कि स्वगणना करने से पहले पोर्टल के प्रारंभिक पृष्ठ पर उपलब्ध प्रश्नावली को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और आवश्यक जानकारियां पहले से तैयार रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेजों और जानकारियों के संबंध में लोगों को पहले से जागरूक किया जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि फार्म भरने के लिए भाषा का चयन बेहद सावधानी से करना होगा, क्योंकि भाषा का सफलतापूर्वक चयन करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। वहीं, स्वगणना फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद पी (P) अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों की विशिष्ट स्वगणना आईडी (SE ID) प्राप्त होगी। नागरिकों को इस आईडी को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

सीडीओ ने ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, शिक्षा, होमगार्ड्स और पुलिस विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षित कार्मिक कम से कम 10 अन्य लोगों को स्वगणना के लिए प्रशिक्षित करे। स्कूलों, कार्यालयों और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ सकें।

ALSO READ  "बहादराबाद क्षेत्र पंचायत बैठक में उठी जनसमस्याओं की गूंज, 37 प्रस्तावों पर हुई गंभीर चर्चा"

उन्होंने प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करने और निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश आर्य, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कमल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 8 2
Users Today : 709
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 8 2
Users Today : 709
Users Yesterday : 786