न्यूज़ फ्लैश
“राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता” “हरेला 2026: हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान, सतपाल महाराज ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण, 30 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प”
Home » समस्या » “जनता दरबार में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, गैरहाजिर अधिकारियों पर गरजे – कारण बताओ नोटिस जारी”

“जनता दरबार में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, गैरहाजिर अधिकारियों पर गरजे – कारण बताओ नोटिस जारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। ग्राम साल्हापुर में मंगलवार को आयोजित “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। कार्यक्रम में विधायक झबरेड़ा वीरेंद्र जाति भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान जुल्फिकार द्वारा जिलाधिकारी और विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत से हुई। ग्रामीणों ने राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विद्युत पोल, शिक्षा व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याएं उठाईं। डीएम ने अधिकारियों को सभी शिकायतों के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

शिक्षा व नलकूप विभाग के अधिकारियों की गैरहाजिरी पर कारण बताओ नोटिस

डीएम ने गांव की स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, सिंचाई और पटवारी की उपस्थिति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने योगेंद्र को उत्तरजीवी प्रमाणपत्र और छह लोगों के नाम विरासत में दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही ग्राम सभा की बंजर भूमि की पैमाइश के निर्देश भी राजस्व विभाग को दिए।

पानी की पाइपलाइन में लीकेज और श्मशान घाट मार्ग की खुदाई से उत्पन्न असुविधा पर डीएम ने जल निगम और लोनिवि को तुरंत सुधार कार्य करने को कहा। साथ ही जल ऑपरेटर का नाम व मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने और ग्रामीणों से नियमानुसार बिल भुगतान करने की अपील की।

जनता दरबार में डीएम ने दिए शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

शिक्षा व नलकूप विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने दोनों विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, आशा व एएनएम की उपस्थिति, सामाजिक पेंशन की स्थिति और पीएम आवास योजना के सर्वे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने अपात्रों को सूची से बाहर रखने और पात्रों को शामिल करने के निर्देश दिए।

बिजली की जर्जर व्यवस्था, लटकते तारों और टूटे खंभों की शिकायत पर उन्होंने विभागीय जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि सभी प्रमुख समस्याओं पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आंबेडकर पार्क निर्माण और गांव में बेटियों की शिक्षा हेतु लाइब्रेरी स्थापना की घोषणा की।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर लक्ष्मी राज चौहान, बीडीओ सुमन कोठियाल, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, डीएसओ तेजबल सिंह, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 0 8 7
Users Today : 40
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 0 8 7
Users Today : 40
Users Yesterday : 827