(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। वर्तमान मौसम की स्थिति और लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर 1 सितंबर को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों पर लागू रहेगा।
इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी आज बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है। मौसम विभाग की चेतावनियों और संभावित बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने तथा मौसम की स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
फिलहाल 1 सितंबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।








































Users Today : 55
Users Yesterday : 737






