न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » निरीक्षण » BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए”

BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 31 अगस्त 2026। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों को लेकर जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से निगरानी कर रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बीएचईएल सेक्टर-01 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बूथ संख्या 122 पर पहुंचकर एसआईआर कार्यों का निरीक्षण किया और मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का पूरा कार्य पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम किसी भी स्थिति में पृथक नहीं होना चाहिए। जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनके मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया और नियमों के अनुसार निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित की जाए।

ALSO READ  "हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती! दूधाधारी चौक पर सीवर लाइन कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व जनसुविधा पर दिया खास जोर — बोले, टिकाऊ विकास ही होगी प्रशासन की पहचान"

एईआरओ मोहम्मद ताहिर खान ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि बूथ संख्या 122 पर कुल 740 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 181 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि अब तक 151 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।डीएम ने शेष लंबित प्रकरणों को भी समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है।

ALSO READ  “थाने में फरियादियों से नम्र व्यवहार करें, शस्त्र अभ्यास भी रखें दुरुस्त” — सालाना निरीक्षण में एसएसपी नवनीत सिंह का सख्त संदेश, रजिस्टर अपडेट से लेकर मालखाने तक कसी कमान

इसलिए पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों की जांच और सुनवाई में पूरी सावधानी बरती जाए, ताकि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से अनावश्यक रूप से बाहर न हो।निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, संबंधित बीएलओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 3 3
Users Today : 42
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 3 3
Users Today : 42
Users Yesterday : 737