न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि BIG BREAKING:सोशल मीडिया वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले 9 आरोपी हिरासत में; महिला-पुरुष भी शामिल
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला

BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत जनपद भर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने बताया कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों दिलीप जैन की टीमों ने ऑनलाइन ई-प्लेटफॉर्म सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों की जांच की।

ज्वालापुर स्थित ब्लिंकिट स्टोर के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। आवश्यक अभिलेख, कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड, पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल, तापमान मापन उपकरण तथा खाद्य पदार्थों के रखरखाव और भंडारण में मानकों का पालन नहीं मिलने पर प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया। वहीं नोएडा की एक ब्रेड निर्माता कंपनी को लेबलिंग नियमों के उल्लंघन तथा एक टोफू निर्माता कंपनी को उत्पाद को “सोया पनीर” के नाम से बेचने पर नोटिस जारी किया गया। मौके से देशी घी, ब्रेड, मिठाई और टोफू के चार नमूने जांच के लिए लिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांवड़ मेला के दौरान चंडीघाट स्थित शंकर ढाबा में खराब मसालों के उपयोग और बिना फूड लाइसेंस संचालन के मामले में न्यायालय में वाद दायर किया है। इसी प्रकार खानपुर स्थित प्रहलाद स्वीट्स से लिया गया दूध का नमूना जांच में अधोमानक पाए जाने तथा अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण और बिना लाइसेंस संचालन के मामले में भी न्यायालय में वाद दर्ज किया गया है।

इसके अलावा पिरान कलियर, रुड़की शहर तथा होटल-रेस्टोरेंटों में निरीक्षण के दौरान तेल, मसाले, दूध, चायपत्ती और चाट मसाला सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा बिना फूड लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की बड़ी कार्रवाई: सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी कर देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य संचालक फरार"

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद हरिद्वार में अभियान के दौरान कुल 13 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु संग्रहित किए गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 3 7 9
Users Today : 1124
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 3 7 9
Users Today : 1124
Users Yesterday : 1179