न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात, हथियारों के साथ 10 युवक गिरफ्तार”

“हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात, हथियारों के साथ 10 युवक गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: नारसन चौकी पुलिस ने एक संभावित बड़ी घटना को समय रहते रोककर 10 युवकों को लाठी, डंडे और लोहे की रॉड सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से तीन दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं, जबकि कुछ युवक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहम्मदपुर झाल के पास कुछ युवक हथियारों के साथ इकट्ठा हैं

और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कई युवक खेतों के रास्ते भाग खड़े हुए, लेकिन तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का हाल ही में मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह के दौरान कुछ अन्य युवकों से विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने के इरादे से ये सभी युवक मोहम्मदपुर झाल के पास घात लगाकर बैठे थे।

हथियारों के साथ 10 युवक गिरफ्तार

पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तार युवकों के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

ALSO READ  बहादराबाद में कानून का डंडा: सेल्समैन लूटकांड के दो इनामी बदमाश पुलिस के शिकंजे में, SSP के ऐलान के बाद धराए ₹5-5 हजार के इनामी लुटेरे, ₹15 हजार नकदी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 7 0 3
Users Today : 448
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 7 0 3
Users Today : 448
Users Yesterday : 1179