न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » कांवड़ मेले की भीड़ में छिपे वाहन चोर बेनकाब — हरिद्वार पुलिस ने अन्तर्राज्यीय ऑटोलिफ्टर गिरोह का किया भंडाफोड़, जंगल से बरामद की 10 बाइकें

कांवड़ मेले की भीड़ में छिपे वाहन चोर बेनकाब — हरिद्वार पुलिस ने अन्तर्राज्यीय ऑटोलिफ्टर गिरोह का किया भंडाफोड़, जंगल से बरामद की 10 बाइकें

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था के बीच हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतर्राज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हरिद्वार, देहरादून और सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इनमें से 9 बाइकें टिबड़ी के जंगलों में झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थीं, जिन्हें आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सुखदेव पुत्र तेजपाल, निवासी ग्राम बुग्गावाला, थाना बुग्गावाला, हरिद्वार
  2. नितिन पुत्र अशोक, निवासी ग्राम दौड़बसी, थाना बुग्गावाला, हरिद्वार (उम्र: 19 वर्ष)
  3. एक विधि विवादित किशोर (नाबालिग)

कैसे हुआ खुलासा:

14 जुलाई को सन्नी कुमार नामक व्यक्ति ने सेक्टर-4 पीठ बाजार से अपनी स्प्लेंडर बाइक चोरी की शिकायत की थी। रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने इलेक्ट्रॉनिक निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के आधार पर 16 जुलाई को मनोकामना मंदिर तिराहा के पास चेकिंग के दौरान तीनों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से वादी की चोरी गई बाइक UK08 AY 5554 बरामद की गई।

पूछताछ में हुआ खुलासा:

  • आरोपी पहले देहरादून में टेंट हाउस में काम करते थे। वहीं से उन्होंने बाइक चोरी कर फर्जी नंबर और चेचिस नंबर लगाकर बेचने की योजना बनाई।
  • चोरी के बाद बाइकें बीएचईएल स्टेडियम के पास जंगल में झाड़ियों में छिपाई जाती थीं।
  • वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी कर मौके की तलाश में रहते थे।

बरामदगी:

  • कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें, जिनमें एक बाइक थाना ज्वालापुर से चोरी की गई पाई गई है। अन्य बाइकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
ALSO READ  "हरिद्वार में खनन माफिया पर SSP का ताबड़तोड़ एक्शन! इकबालपुर कांड के बाद फिर गिरी गाज, एक और पुलिसकर्मी सस्पेंड—विभाग में मचा हड़कंप"

दर्ज मुकदमे:

  • मु0अ0सं0 290/25 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस, थाना रानीपुर
  • मु0अ0सं0 488/24 धारा 379, 411 भादवि, थाना ज्वालापुर

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

  • कमल मोहन भंडारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
  • निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी, CIU
  • व0उ0नि0 मनोहर रावत, उ0नि0 विकास रावत, अ0उ0नि0 रीना कुंवर, सुबोध घिल्डियाल
  • कांस्टेबल गोपीचंद, प्रदीप अतवाडिया, गम्भीर तोमर, अर्जुन रावत, दीप गौड़, उदय नेगी
  • सीआईयू टीम के का0 वसीम

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से मेले के दौरान वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930