न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग
Home » मिशन » “रानीपुर में कांग्रेस की नई चुनावी हुंकार: राजवीर चौहान के नेतृत्व में बहादराबाद से बीएलए-2 मिशन का शंखनाद, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बड़ी तैयारी”

“रानीपुर में कांग्रेस की नई चुनावी हुंकार: राजवीर चौहान के नेतृत्व में बहादराबाद से बीएलए-2 मिशन का शंखनाद, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बड़ी तैयारी”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जनपद की रानीपुर विधानसभा अंतर्गत बहादराबाद गांव में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के दिशा-निर्देशानुसार बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नेता राजवीर चौहान ने की।इस अवसर पर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-1 एवं विधानसभा प्रभारीगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कांग्रेस नेता राजवीर चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीएलए-2 की नियुक्ति संगठन की जमीनी मजबूती के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में मौजूद बीएलए-1 एवं प्रभारीगण ने भी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश देखने को मिला। बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के छाया चित्र भी लिए गए।

ALSO READ  BIG BREAKING:“2027 की जीत का मिशन शुरू! बूथ पर भाजपा का फोकस, हर कार्यकर्ता की होगी डिजिटल निगरानी—संगठन मजबूत करने मैदान में उतरी पार्टी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 2
Users Today : 527
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 2
Users Today : 527
Users Yesterday : 496