न्यूज़ फ्लैश
“मानव तस्करी के खिलाफ हरिद्वार में गूंजी जागरूकता की हुंकार, छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का दिया मजबूत संदेश!” “Haridwar: पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद” “2 घंटे की मूसलाधार बारिश से हरिद्वार में मचा हड़कंप! सूखी नदी बनी उफनता सैलाब, बह गईं कई गाड़ियां… क्रेन और हाइड्रा से चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन” “कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड
Home » निर्देश » देवभूमि में अपराध का खात्मा: 60 संगीन मुकदमों वाला कुख्यात विनय त्यागी मौत के मुंह में पहुँचा, दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, धामी सरकार का अपराधियों को खुला अल्टीमेटम – अब न शरण मिलेगी, न रहम

देवभूमि में अपराध का खात्मा: 60 संगीन मुकदमों वाला कुख्यात विनय त्यागी मौत के मुंह में पहुँचा, दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, धामी सरकार का अपराधियों को खुला अल्टीमेटम – अब न शरण मिलेगी, न रहम

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड में अपराधियों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक दहशत का पर्याय बने कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की शनिवार सुबह एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा आईसीयू में मौत हो गई। 24 दिसंबर की रात रुड़की के पास पेशी पर ले जाते समय अज्ञात हमलावरों ने पुलिस वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।इस घटना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के सख्त कानून-व्यवस्था संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए वारदात में शामिल दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कोई समझौता नहीं होगा।विनय त्यागी की हत्या के तरीके ने उत्तर प्रदेश के चर्चित अतीक अहमद कांड की याद दिला दी है। पुलिस सुरक्षा के बीच हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े किए हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जल्द ही साजिश का पर्दाफाश होगा।करीब 60 संगीन मुकदमों वाला विनय त्यागी हत्या, रंगदारी, डकैती और ठगी जैसे अपराधों में शामिल रहा। मुजफ्फरनगर का मूल निवासी विनय, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में कई गैंगों से रंजिश के चलते चर्चा में था।अक्सर यूपी में सख्ती बढ़ने पर अपराधी उत्तराखंड को शरणस्थली मानते थे, लेकिन धामी सरकार की कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब उत्तराखंड अपराधियों के लिए ‘सेफ ज़ोन’ नहीं है। सरकार का स्पष्ट संदेश है—देवभूमि में अपराध करने वालों की जगह या तो जेल है, या उनका अंत तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 9 3 2
Users Today : 577
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 9 3 2
Users Today : 577
Users Yesterday : 723