न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » खेल » “आत्मविश्वास, साहस और सुरक्षा का संगम: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में आत्मरक्षा कार्यशाला के दूसरे दिन दिखा जोश, जज़्बा और जबरदस्त ऊर्जा”

“आत्मविश्वास, साहस और सुरक्षा का संगम: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में आत्मरक्षा कार्यशाला के दूसरे दिन दिखा जोश, जज़्बा और जबरदस्त ऊर्जा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित साप्ताहिक आत्मरक्षा कार्यशाला के दूसरे दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं उत्साहपूर्ण रहा। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता और प्रशिक्षण के प्रति बढ़ता उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। हरिद्वार के अनुभवी प्रशिक्षक रविशंकर राय के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक ने सरल, वैज्ञानिक एवं प्रभावी तरीकों से आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, साहस और सजगता का विकास किया। कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और टीम भावना का अभ्यास कराया गया। इससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सकारात्मक योगदान हो रहा है। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में विशेष रुचि दिखाते हुए प्रत्येक अभ्यास को पूरे मनोयोग से किया।

महिला प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ श्वेता अवस्थी ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

प्रकोष्ठ की सचिव मीनाक्षी सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला में छात्र-छात्राओं का उत्साह और ऊर्जा यह दर्शाती है कि कार्यक्रम अपने उद्देश्य की ओर सफलतापूर्वक अग्रसर है। कार्यक्रम में प्रो विंदुमती द्विवेदी, पर्यावरणविद डॉ विनय सेठी, अनिता कुकरेती उपस्थित रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 0
Users Today : 525
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 0
Users Today : 525
Users Yesterday : 496