न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी BIG BREAKING:: बीएचईएल की सराहनीय पहल: रोशनाबाद के 450 बच्चों को बांटी निःशुल्क पोषण सामग्री, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश BIG BREAKING:: चांद का इंतजार भी, जमानत का इंतजार भी! उर्मिला सनावर की कोर्ट में अगली तारीख 31 अक्टूबर, फिलहाल जेल से ही करना होगा इंतजार! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का आगाज, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा में छिपा है मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का संदेश
Home » समापन » “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 का भव्य समापन, थाईलैंड बना चैम्पियन – भारत ने लहराया 4 स्वर्ण से परचम”

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 का भव्य समापन, थाईलैंड बना चैम्पियन – भारत ने लहराया 4 स्वर्ण से परचम”

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रायपुर, देहरादून स्थित हिमाद्री आइस रिंक रजत जयंती खेल परिसर में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी–2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया और थाईलैंड को विजेता ट्रॉफी प्रदान की। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत में पहली बार हुआ, जिसकी मेजबानी का गौरव उत्तराखण्ड को मिला। इसमें एशिया के 11 देशों से आए 200 से अधिक खिलाड़ियों ने नौ प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण समेत कई पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन भारत में शीतकालीन खेलों के नए युग की शुरुआत साबित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों से खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों का उल्लेख किया।धामी ने बताया कि हाल ही में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड ने 103 पदक जीतकर 7वां स्थान प्राप्त किया, जो राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 517 करोड़ रुपये से आधुनिक स्टेडियम और 100 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।मुख्यमंत्री ने हिमाद्री आइस रिंक के जीर्णोद्धार को विशेष उपलब्धि बताया। यह देश की एकमात्र ओलंपिक स्टैण्डर्ड आइस रिंक है, जिसमें 14 वर्षों बाद पुनः अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ALSO READ  रुद्रप्रयाग में 31 दिवसीय महिला वस्त्र टेलरिंग प्रशिक्षण का हुआ सफल समापन — तीनों विकास खण्डों की 32 प्रतिभाशाली ग्रामीण युवतियां आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं, मुख्य विकास अधिकारी ने किया उत्साहवर्धन और कहा- स्वरोजगार ही सशक्त भविष्य की असली चाबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 2 7
Users Today : 18
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 2 7
Users Today : 18
Users Yesterday : 1019