न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » समापन » रुद्रप्रयाग में 31 दिवसीय महिला वस्त्र टेलरिंग प्रशिक्षण का हुआ सफल समापन — तीनों विकास खण्डों की 32 प्रतिभाशाली ग्रामीण युवतियां आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं, मुख्य विकास अधिकारी ने किया उत्साहवर्धन और कहा- स्वरोजगार ही सशक्त भविष्य की असली चाबी

रुद्रप्रयाग में 31 दिवसीय महिला वस्त्र टेलरिंग प्रशिक्षण का हुआ सफल समापन — तीनों विकास खण्डों की 32 प्रतिभाशाली ग्रामीण युवतियां आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं, मुख्य विकास अधिकारी ने किया उत्साहवर्धन और कहा- स्वरोजगार ही सशक्त भविष्य की असली चाबी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग । भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित 31 दिवसीय निःशुल्क महिला वस्त्र टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वरोजगार ही आजीविका का सबसे सशक्त माध्यम है। वर्तमान समय में स्वरोजगार अपनाने से न केवल आत्मनिर्भरता प्राप्त होती है, बल्कि समाज में अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होता है। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्होंने 31 दिनों में जो ज्ञान और कौशल सीखा है, उसे व्यवहारिक जीवन में अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाएं। उन्होंने अभ्यर्थिओं से कहा कि वे सरकारी योजनाओं तथा संस्थागत ऋण सुविधाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाएं और उद्यमिता को आगे बढ़ाएं आरसेटी संस्थान के निदेशक किशन सिंह रावत ने भी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थी यदि दृढ़ निश्चय और लगन के साथ आगे बढ़ेंगे तो बैंक ऋण की सहायता से आसानी से अपना उद्यम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आरसेटी का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में दक्ष बनाकर उनके आर्थिक और सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक संस्थान के प्रशिक्षक वीरेंद्र बर्त्वाल ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। साथ ही उद्यमिता विकास से संबंधित विषयों पर गहन जानकारी दी। वहीं मास्टर ट्रेनर दीपिका मौर्या ने विषय-विशेष की जानकारी दी और प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाया। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को मूल्यांकन के पश्चात् प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की और प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली, आरसेटी के प्रशिक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के प्रबंधक भरत बिष्ट, प्रवीन सिंह, संदीप पांडेय साथ ही प्रशिक्षण ले रही रुचि नौटियाल, तनुजा, स्वाति, प्रियंका, रीना, उर्मिला देवी, विमला, संगीता, लक्ष्मी, रेनू, नेहा, सोनाली, राधिका, आरती, कृष्णा, मनीषा, शिवानी सुमन, सांवरी आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ  "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 का भव्य समापन, थाईलैंड बना चैम्पियन – भारत ने लहराया 4 स्वर्ण से परचम"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 2
Users Today : 782
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 2
Users Today : 782
Users Yesterday : 672