न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » मुलाकात » “महापौर के ज्ञापन पर एक्शन में मुख्यमंत्री धामी, रुड़की जलभराव समस्या के तत्काल समाधान को जिलाधिकारी को दिए सख्त निर्देश”

“महापौर के ज्ञापन पर एक्शन में मुख्यमंत्री धामी, रुड़की जलभराव समस्या के तत्काल समाधान को जिलाधिकारी को दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए हैं। महापौर अनीता अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर नगरवासियों की परेशानियों से अवगत कराया था। ज्ञापन में बताया गया कि बरसात के दौरान रुड़की की कई कॉलोनियां और मुख्य सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, जिससे लोगों के आवागमन, व्यापार और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी हरिद्वार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और भविष्य की योजना बनाकर कार्य सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और रुड़की के नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

ALSO READ  “राज्य–सुरक्षा और विकास पर मंथन: मुख्यमंत्री धामी से गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट ले. जनरल डी.एस. राणा की अहम मुलाकात”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 2
Users Today : 782
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 2
Users Today : 782
Users Yesterday : 672