न्यूज़ फ्लैश
“साइबर ठगों पर अब सबसे बड़ा वार! RBI और उत्तराखण्ड पुलिस ने बनाया 24×7 एक्शन प्लान, ठगी की रकम तुरंत होगी फ्रीज!” “हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, बड़ा बाजार में छापेमारी कर प्रतिबंधित सामग्री जब्त” “5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस! अब चूक गए तो वोट देने का अधिकार पड़ सकता है प्रभावित, 3 अगस्त से हर बूथ पर लगेगा विशेष शिविर” “जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं महान” — भगवानपुर से सीएम धामी ने फूंका समरसता का बिगुल! “मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का मिला सम्मान — हरीश अधिकारी बने निरीक्षक, SSP ने पहनाए स्टार!” “कांवड़ यात्रा में माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, कांवड़ियों को उकसाने वाले दिल्ली के 4 युवक गिरफ्तार!”
Home » चैंपियन » ???? शानदार स्मैश और जोरदार रैलियों के बीच हरिद्वार में सजी राज्य स्तरीय टेबल टेनिस की जंग, टिहरी-नैनीताल बने चैंपियन, समापन पर चमके खिलाड़ियों के चेहरे

???? शानदार स्मैश और जोरदार रैलियों के बीच हरिद्वार में सजी राज्य स्तरीय टेबल टेनिस की जंग, टिहरी-नैनीताल बने चैंपियन, समापन पर चमके खिलाड़ियों के चेहरे

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में जिला खेल कार्यालय द्वारा खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के तत्वावधान एवं उत्तराखण्ड टेबल टेनिस संघ तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफल समापन 23 अगस्त 2025 को हुआ। यह प्रतियोगिता 17 एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं तथा महिला एवं पुरुषों की ओपन श्रेणी में कराई गई।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रानीपुर विधायक आदेश चौहान तथा नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह जगाती हैं और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में परिणाम इस प्रकार रहे – 17 वर्ष से कम बालक टीम इवेंट में चमोली प्रथम, देहरादून द्वितीय तथा नैनीताल तृतीय रहा। बालिका वर्ग में नैनीताल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, टिहरी द्वितीय तथा चमोली तृतीय रहा। 19 वर्ष से कम बालक टीम इवेंट में पौड़ी ने बाज़ी मारी और प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नैनीताल द्वितीय और देहरादून तृतीय रहा। बालिका टीम इवेंट में नैनीताल प्रथम, चमोली द्वितीय और देहरादून तृतीय स्थान पर रहा।ओपन श्रेणी में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ओपन पुरुष वर्ग में टिहरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नैनीताल ने दूसरा और देहरादून ने तीसरा स्थान पाया। वहीं ओपन महिला वर्ग में टिहरी प्रथम, चमोली द्वितीय तथा देहरादून तृतीय स्थान पर रहा।प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में सतीश चन्द्र भट्ट, नितिन गुसाई, भूपेन्द्र उप्रेती, हरि प्रसाद सिमल्टी, निखिल एवं महंति एस.के. शामिल रहे। समापन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष विंदर पाल, समाजसेवी संजय कुमार, भारतीय टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष चेतन गुरूंग, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग सहित अनेक गणमान्यजन एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।इस प्रतियोगिता ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया बल्कि स्थानीय स्तर पर खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह को भी नया आयाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 3 1 3
Users Today : 958
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 3 1 3
Users Today : 958
Users Yesterday : 723