न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » कड़क कप्तान तृप्ति भट्ट की सटीक रणनीति से चारधाम यात्रियों को मिला इंसाफ — जीआरपी देहरादून ने पकड़े दो शातिर जहरखुरान

कड़क कप्तान तृप्ति भट्ट की सटीक रणनीति से चारधाम यात्रियों को मिला इंसाफ — जीआरपी देहरादून ने पकड़े दो शातिर जहरखुरान

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून जीआरपी ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चारधाम यात्रा से लौट रही 8 महिला यात्रियों को नशीला पेय पिलाकर लूटने वाले दो शातिर जहरखुरानों को गिरफ्तार कर लिया है। कप्तान (SP GRP) तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में प्रताप सिंह (बुलंदशहर, यूपी) और किशन यादव (सुपौल, बिहार) को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से लूटे गए रुपये और नशीली टैबलेट्स बरामद की गईं।

घटना 29 मई की है जब इंदौर से आई महिलाओं का समूह योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से हुबली एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रहा था। रास्ते में दोनों अभियुक्तों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिलाओं को बेहोश किया और उनके मंगलसूत्र, मोबाइल और रुपये लूट लिए। महिलाएं बेहोशी की हालत में हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर मिलीं और दिल्ली जीआरपी द्वारा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले में शून्य एफआईआर दिल्ली में दर्ज कर इसे उत्तराखंड स्थानांतरित किया गया, जिसके बाद देहरादून जीआरपी टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मेहनत करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रताप का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

कप्तान तृप्ति भट्ट ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ALSO READ  पुलिस मुठभेड़ पर सवाल उठाने वाला निकला नशा तस्कर, 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 930