न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » अभियान » “हरिद्वार को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ कप्तान डोबाल के निर्देशन में पुलिस की विशाल बाइक रैली, समाज को दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का सशक्त संदेश”

“हरिद्वार को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ कप्तान डोबाल के निर्देशन में पुलिस की विशाल बाइक रैली, समाज को दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का सशक्त संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 25 जून 2025 —हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में किया गया।रैली का शुभारंभ ऋषिकुल मैदान से हुआ, जिसे एसपी सिटी पंकज गैरोला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर हरिद्वार नगर क्षेत्र के विभिन्न थानों और चौकियों से आए पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक और स्कूटी के माध्यम से बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस रैली में दोपहिया के साथ-साथ सरकारी चौपहिया वाहनों ने भी भागीदारी की।रैली के माध्यम से हरिद्वार पुलिस ने समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया कि नशा न केवल व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। पुलिस कर्मियों ने सड़कों पर निकलकर जनसाधारण को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया और युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और एक स्वस्थ, सकारात्मक जीवनशैली को अपनाएं।इस जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकना, विशेष रूप से युवाओं में नशे के प्रलोभन से बचाने हेतु सकारात्मक वातावरण तैयार करना था।

रैली के दौरान पुलिस कर्मियों ने जगह-जगह रुककर पोस्टर और पर्चों के माध्यम से भी संदेश प्रसारित किया।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक रैली भर नहीं है, बल्कि नशे के विरुद्ध एक दीर्घकालिक संकल्प है। भविष्य में भी इसी तरह के अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।यह पहल हरिद्वार पुलिस की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजगता को दर्शाती है,

और नशा मुक्त समाज की दिशा में एक ठोस कदम है। कप्तान डोबाल के नेतृत्व में यह संदेश हर नागरिक तक पहुंचेगा कि “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो।”

ALSO READ  "स्वामी यतीश्वरानंद ने थामा आर्य राष्ट्र निर्माण यात्रा का बिगुल, 23 नवंबर की शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए चला जनसंपर्क अभियान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 6
Users Today : 209
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 6
Users Today : 209
Users Yesterday : 930