न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रुड़की में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड! होटल में मचा हड़कंप, तीन महिलाएं और होमगार्ड जवान हिरासत में BIG BREAKING:: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश BIG BREAKING:: देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा रोमांच! सफेद बाघ ‘तेजस’ की हुई धमाकेदार एंट्री, अब कॉलेज के छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री BIG BREAKING:: कैंट विधानसभा को धामी की बड़ी सौगात! 48.44 करोड़ के 23 विकास कार्यों का तोहफा, 8 बड़ी घोषणाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर BIG BREAKING:: त्रिवेंद्र सिंह रावत का अधिकारियों को सख्त संदेश, हर पात्र तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ; कुंभ से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश
Home » घटना » “हरिद्वार में चंडीघाट पुल बना शराब तस्करी का रास्ता: बेखौफ तस्करों ने राहगीर से की हाथापाई, “

“हरिद्वार में चंडीघाट पुल बना शराब तस्करी का रास्ता: बेखौफ तस्करों ने राहगीर से की हाथापाई, “

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के चंडीघाट पुल पर बुधवार सुबह शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है।

वीडियो में दो युवक स्कूटी पर तीन पेटी देशी शराब और एक बोरे में अवैध शराब ले जाते दिख रहे हैं। जब एक राहगीर ने इस हरकत का वीडियो बनाना चाहा,

तो तस्करों ने उस पर झपटकर उसका फोन छीनने की कोशिश की। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब चंडीघाट चौक पर हुआ, जहां आमतौर पर ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू की तैनाती रहती है

लेकिन घटना के समय कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। इससे साफ है कि तस्करों के हौसले कितने बुलंद हैं और पुलिस की निगरानी में कितनी ढिलाई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना न सिर्फ अवैध शराब तस्करी की समस्या उजागर करती है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरे में डालती है। उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सकें।

ALSO READ  रुड़की में महिला ने गंग नहर में लगाई छलांग, मोनू जलवीर ने दिखाया साहस, बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 2 7 5
Users Today : 48
Users Yesterday : 613
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 2 7 5
Users Today : 48
Users Yesterday : 613