न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान, हरकी पैड़ी पर हजारों लोगों ने उठाई झाड़ू, मेलाधिकारी सोनिका ने भी किया श्रमदान BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग BIG BREAKING:: देहरादून में कानून व्यवस्था मजबूत करने को SSP प्रमेंद्र डोबाल का बड़ा एक्शन, 28 उप निरीक्षकों के तबादले कर पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन! सड़कों पर उतरी चेकिंग टीम, 120 वाहनों के चालान और 35 सीज, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप BIG BREAKING:: गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होते ही हरिद्वार के किसानों में खुशी की लहर, गन्ना मंत्री का जताया दिल खोलकर आभार! BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार
Home » सम्मेलन » हरिद्वार: सैनिक सम्मेलन में 33 पुलिसकर्मी सम्मानित, जलवीर मोनू को अदम्य साहस के लिए मिला नगद इनाम

हरिद्वार: सैनिक सम्मेलन में 33 पुलिसकर्मी सम्मानित, जलवीर मोनू को अदम्य साहस के लिए मिला नगद इनाम

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन का उद्देश्य जवानों की समस्याओं का समाधान करना और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करना रहा।

एसएसपी डोबाल ने माह अप्रैल में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 29 जवानों को मैन ऑफ द मंथ और 4 महिला आरक्षियों को वूमेन ऑफ द मंथ सम्मान से नवाजा।

उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।

जवानों की तालियों की गूंज के बीच हुए इस सम्मान समारोह में पूरे पुलिस परिवार का उत्साह देखने लायक था।

एसएसपी डोबाल ने कहा कि “हरिद्वार पुलिस की सफलता में सभी जवानों का योगदान है। आपकी निष्ठा, अनुशासन, मृदु व्यवहार और यात्रियों से प्रेमपूर्ण आचरण उत्तराखण्ड पुलिस की पहचान है।

हमें अपने व्यवहार से श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ना है।”

सम्मेलन में उस वक्त माहौल गर्व से भर गया जब 13 मई को रुड़की के सोलानी पार्क के पास नहर में डूब रही किशोरी को बचाने वाले जल पुलिस के जवान मोनू को भी सम्मानित किया गया।

जलवीर मोनू को उनके अदम्य साहस के लिए ₹2100 नगद और प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहित किया गया।

सम्मेलन में जवानों की विभिन्न समस्याएं भी सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सभी जवानों से अपराध मुक्त जनपद और जन-हितैषी पुलिस व्यवस्था के लिए सतत सहयोग की अपील की।

हरिद्वार पुलिस द्वारा इस तरह के सम्मेलनों से जहां पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ता है, वहीं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।

ALSO READ  “अमन गर्ग के स्वागत में कांग्रेस का शक्ति-सम्मेलन: महेश प्रताप राणा के आवास पर एकता, उत्साह और जोश से गूंजी शिवालिक नगरी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 3 8 1
Users Today : 541
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 3 8 1
Users Today : 541
Users Yesterday : 731