न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!” “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान”
Home » मुकदमा » भगवान बाल्मीकि पर टिप्पणी से आहत वाल्मीकि समाज, बहादराबाद थाने में उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भगवान बाल्मीकि पर टिप्पणी से आहत वाल्मीकि समाज, बहादराबाद थाने में उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।टीवी कलाकार उर्मिला सनावर द्वारा भगवान बाल्मीकि को लेकर की गई टिप्पणी पर वाल्मीकि समाज में भारी रोष व्याप्त है।

भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज (यूथ विंग) के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चनालिया ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए थाना बहादराबाद में तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ है, जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

बहादराबाद थाना अध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना दर्शाती है कि सार्वजनिक मंच पर वक्तव्य देने से पहले सामाजिक और धार्मिक संवेदनाओं का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज में सौहार्द बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 8 7
Users Today : 232
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 8 7
Users Today : 232
Users Yesterday : 723