न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण BIG BREAKING:: राज्यपाल से मिले डीजीपी दीपम सेठ, कुंभ-2027 और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारियों पर हुई अहम चर्चा BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश!
Home » सम्मेलन » “अमन गर्ग के स्वागत में कांग्रेस का शक्ति-सम्मेलन: महेश प्रताप राणा के आवास पर एकता, उत्साह और जोश से गूंजी शिवालिक नगरी”

“अमन गर्ग के स्वागत में कांग्रेस का शक्ति-सम्मेलन: महेश प्रताप राणा के आवास पर एकता, उत्साह और जोश से गूंजी शिवालिक नगरी”

(शहजाद अली हरिद्वार) शिवालिक नगर। कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा के निवास पर शिवालिक नगर कांग्रेस परिवार द्वारा आज एक स्नेहपूर्ण एवं उत्साहभरा स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नव-नियुक्त जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और हरिद्वार ग्रामीण के जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। समारोह में शामिल सभी सम्मानित कांग्रेस जनों ने अमन गर्ग को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान महेश प्रताप राणा ने कहा कि अमन गर्ग जैसे युवा, ऊर्जावान और कर्मठ नेता का जिला महानगर अध्यक्ष के रूप में चयन संगठन के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अमन गर्ग संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करते हुए जनभावनाओं को प्राथमिकता देंगे।इस अवसर पर अमन गर्ग ने भी सभी कांग्रेसजनों के प्रति अपने मन की कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन की एकता, मजबूती और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से जनता के अधिकारों, पारदर्शिता और विकास की रही है, और वे इन्हीं मूल्यों से प्रेरित होकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।समारोह सौहार्द, उत्साह और संगठनात्मक एकता की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ALSO READ  "हरिद्वार में धनगर महासम्मेलन की तैयारी तेज — अहिल्याबाई होलकर जयंती पर भव्य आयोजन, पुलिस प्रशासन अलर्ट"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 8 7 3
Users Today : 33
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 8 7 3
Users Today : 33
Users Yesterday : 731