न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Home » सवाल » “गंग नहर की आड़ में रातों-रात करोड़ों की मिट्टी चोरी! सुमन नगर में खनन माफिया का तांडव, प्रशासन की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल!”

“गंग नहर की आड़ में रातों-रात करोड़ों की मिट्टी चोरी! सुमन नगर में खनन माफिया का तांडव, प्रशासन की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद के सुमन नगर में गंग नहर खुदाई के नाम पर अवैध खनन का काला खेल!

रात में सैकड़ों डंपर, दिन में सरकारी मौन — किसकी शह पर चल रही मिट्टी माफियाओं की यह लूट?बहादराबाद के सुमन नगर क्षेत्र में गंग नहर की सफाई व खुदाई का सरकारी काम शुरू तो हुआ, लेकिन रात के अंधेरे में यह काम अवैध कमाई की मशीन बन गया है। बीती रात नहर पटरी पर सैकड़ों डंपरों की कतारें साफ दिखाई दीं। आधिकारिक रूप से “नहर की खुदाई” और असल में “सरकारी मिट्टी की तस्करी”— यही खेल खुलकर खेला गया।

✔ बिना रॉयल्टी

✔ बिना अनुमति

✔ बिना रजिस्टर

सरकारी मिट्टी को माफिया के हवाले कर दिया गया, और करोड़ों की काली कमाई रातों-रात बांट ली गई। सवाल उठता है—इतने बड़े पैमाने की गतिविधि चल रही थी, तो स्थानीय प्रशासन सोया क्यों रहा? क्या चुप्पी का कारण हिस्सेदारी है या किसी ठेकेदार-अधिकारी गठजोड़ की हरी झंडी?

धामी सरकार की खनन नीति पूरे प्रदेश में सख्त मानी जाती है, मगर सुमन नगर में उसी नीति को ठेकेदार व कुछ अधिकारियों ने ठेंगा दिखा दिया। जनता अब भड़की हुई है और चेतावनी दे रही है—यदि कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन अवश्य होगा।

???? अवैध डंपरों पर रोक

???? जिम्मेदार ठेकेदार-अधिकारियों पर FIR

???? अवैध बिक्री का हिसाब

???? माफिया पर सख्त कार्रवाई

सुमन नगर के लोग साफ कह रहे हैं—

“नहर हमारी संपत्ति है, माफिया की जागीर नहीं!”

अब जनता नहीं, सरकार जवाब देगी।

नहर की ही नहीं—अब भ्रष्टाचार की गहराई भी नापी जाएगी।

ALSO READ  "नारसन बॉर्डर पर आस्था से छल: 'गुप्ता चार्ट भंडार' की आड़ में निकली गुलफाम की दुकान, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 7 0
Users Today : 627
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 7 0
Users Today : 627
Users Yesterday : 1033