Home » हमला » Page 2

हमला

रुड़की-लक्सर मार्ग पर दिनदहाड़े खूनखराबा: बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग व लाठीचार्ज में 4 घायल, इलाके में दहशत जांच में जुटी पुलिस

(शहजाद अली हरिद्वार) रुड़की। रुड़की-लक्सर मार्ग पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने चलती कार पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और लाठी-डंडों से भी हमला किया। कार में सवार पांच लोगों में से चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

रंजिश का खूनी अंजाम: शादी समारोह में दो गुटों में भिड़ंत, बारात में आए युवक को मारी गई गोली, हालत गंभीर, सहारनपुर से आए हमलावर फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। एक शादी समारोह में युवकों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक गुट के युवकों ने दूसरे पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। रामपुर

हरिद्वार में आपदा मित्र पर जानलेवा हमला: पेट में मारी गोली, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से बची जान, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: गंगा की बाढ़ चौकी पर रात की ड्यूटी पर जा रहे एक आपदा मित्र पर रास्ते में जानलेवा हमला हुआ। यह वारदात पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर इलाके में हुई, जहां बाइक से जा रहे शिवम नामक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर पेट में सटाकर गोली मार दी।घायल शिवम को

देहरादून के पलटन बाजार में हंगामा: चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला ने महिला दरोगा से की हाथापाई, बाल खींचे, कई दुकानों में चोरी का आरोप

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून के व्यस्त पलटन बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चोरी करते हुए एक महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला पहले एक दुकान से मूर्ति और फिर दूसरी दुकान से दो अंगूठियां चुरा चुकी थी। चोरी पकड़े जाने पर महिला ने खुद को छुड़ाने

“हरिद्वार में गंगाजल गिरने से भड़के कांवड़िए, कार पर किया हमला, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में – तनाव के बीच प्रशासन ने हालात संभाले”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड के पास उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक कार की टक्कर से कांवड़ में रखा गंगाजल गिर गया और एक कांवड़िया घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने कार को घेर लिया और उस पर लाठी-डंडों व

घाट पर दोस्तों संग बैठे युवक पर नाम पूछकर लाठी-डंडों से हमला, जातिसूचक गालियों के बाद पीट-पीटकर किया घायल, मामला सोशल मीडिया पर वायरल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में स्थित गुरुकुल विश्वविद्यालय के सामने घाट पर दोस्तों संग बैठे एक युवक पर कुछ लोगों ने नाम पूछकर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और हॉकी स्टिक से युवक को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

झिड़यांग्रंट गांव में दीवार विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार हथियारों से हमला कर पांच को किया लहूलुहान

(शहजाद अली हरिद्वार) भगवानपुर। हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित झिड़यांग्रंट गांव में रविवार को दीवार को लेकर चल रहा आपसी विवाद खूनी टकराव में बदल गया। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच एक दुकान की दीवार को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को पुलिस की

भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिला अत्याचार पर वीरेंद्र रावत का भाजपा पर हमला — वरिष्ठ भाजपा नेता मधु शर्मा कांग्रेस में शामिल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 14 जून 2025 —हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने आज प्रेस क्लब हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार को घेरा।इस दौरान हरिद्वार की 26 भेल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी से भाजपा

तालाब किनारे मगरमच्छ ने ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला, गांव में फैली दहशत

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर तहसील के डूंगरपुर गांव से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक तालाब किनारे बैठे ग्रामीण पर मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब ग्रामीण रोज़ की तरह तालाब के पास गया था। उसी दौरान झाड़ियों में छिपा एक मगरमच्छ अचानक बाहर आया और ग्रामीण को जबड़े

हरिद्वार ब्रेकिंग न्यूज़: कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, कनखल — जगजीतपुर के फुटबॉल ग्राउंड क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां कुछ हमलावरों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा गया। मारपीट की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद