न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » हमला » “हरिद्वार में गंगाजल गिरने से भड़के कांवड़िए, कार पर किया हमला, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में – तनाव के बीच प्रशासन ने हालात संभाले”

“हरिद्वार में गंगाजल गिरने से भड़के कांवड़िए, कार पर किया हमला, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में – तनाव के बीच प्रशासन ने हालात संभाले”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड के पास उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक कार की टक्कर से कांवड़ में रखा गंगाजल गिर गया और एक कांवड़िया घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने कार को घेर लिया और उस पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहले शांति बनाए रखने की कोशिश की गई, लेकिन हालात बिगड़ते देख सख्ती बरतनी पड़ी। तीन उपद्रवी कांवड़ियों को हिरासत में लिया गया और शांतरशाह चौकी भेजा गया। उनके खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और यातायात बाधित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।घायल कांवड़िये रवि, निवासी गंगोह (सहारनपुर), को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है

कि यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। इस घटना से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। प्रशासन ने कांवड़ियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ALSO READ  “PUBG की जिद बनी खूनखराबे की वजह! बच्चों का गेम विवाद, बड़ों की खूनी जंग में बदला — रुड़की में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930