न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » हमला » घाट पर दोस्तों संग बैठे युवक पर नाम पूछकर लाठी-डंडों से हमला, जातिसूचक गालियों के बाद पीट-पीटकर किया घायल, मामला सोशल मीडिया पर वायरल

घाट पर दोस्तों संग बैठे युवक पर नाम पूछकर लाठी-डंडों से हमला, जातिसूचक गालियों के बाद पीट-पीटकर किया घायल, मामला सोशल मीडिया पर वायरल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में स्थित गुरुकुल विश्वविद्यालय के सामने घाट पर दोस्तों संग बैठे एक युवक पर कुछ लोगों ने नाम पूछकर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और हॉकी स्टिक से युवक को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पीड़ित मुइब निवासी मोहल्ला कैतवाड़ा, ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्तों सावेज और शाहिद के साथ घाट पर बैठा था। इसी दौरान 10–15 युवक वहां पहुंचे और तीनों से उनका नाम पूछा।

नाम बताने पर आरोप है कि युवक भड़क उठे और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां देने लगे। इसके बाद उन्होंने हमला कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This
ALSO READ  "शौर्य की दो मिसालें: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अद्वितीय योगदान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 1 8
Users Today : 1175
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 1 8
Users Today : 1175
Users Yesterday : 886