न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: देहरादून की अंतिम मतदाता सूची जारी, SIR के बाद 3,992 वोटर बढ़े—11.94 लाख पहुंचा आंकड़ा! BIG BREAKING:: पंतनगर किसान मेले में भगवानपुर का जलवा! राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भाजपा नेता अनिल चौधरी को किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर BIG BREAKING:: “घर बुलाया ‘सुलह’ के बहाने, तमंचे से कर दिया काम तमाम! आदित्य राणा हत्याकांड में तीनों हत्याभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े” BIG BREAKING:: हरियाणा के युवाओं ने देखा उत्तराखण्ड का विकास मॉडल, बोले—देवभूमि की खूबसूरती के साथ कनेक्टिविटी, पर्यटन और होम-स्टे ने किया प्रभावित BIG BREAKING:: एसआईआर के बाद उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.59 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज—छूटे नामों को जोड़ने के लिए अब चलेगा विशेष अभियान! BIG BREAKING:: सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार! SDRF बनी ‘देवदूत’, दुर्गम खाई में उतरकर तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला
Home » हमला » “आपदा में सियासी लाभ खोज रही भाजपा सरकार: यशपाल आर्य का बड़ा हमला”

“आपदा में सियासी लाभ खोज रही भाजपा सरकार: यशपाल आर्य का बड़ा हमला”

(शहजाद अली हरिद्वार) रुड़की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि भाजपा आपदा में अवसर तलाश रही है। इसका जीता जागता उदाहरण धराली आपदा है। रुड़की में देहरादून रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज प्रदेश के कई जिलों में आपदा ने अपना कहर भर पाया हुआ है लेकिन भाजपा सेवा पखवाड़ा चला कर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोग भुखमरी से मारने की कगार पर आ गए हैं लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। कहा कि आपदा में मानक प्रयाप्त नहीं है। भाजपा के नेता विधायक मंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों से मुंह मोड़ कर बैठे है।

सरकार आपदा में अवसर तलाश रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रभावित लोगों से मिलने आए लेकिन सरकार ने तय किया कि प्रधानमंत्री से कौन मिलेगा। इसका जीता जागता उदाहरण नरेंद्र विष्ट है जिन्हें प्रधानमंत्री तक पहुंचने से पहले गाड़ी से उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों का विस्थापन और पुनर्वास नहीं हो पा रहा है। धराली के हालात दयनीय है सरकार को वहां विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि हरिद्वार में पंचायत,विधानसभा उप चुनाव और निकाय चुनाव में जिस प्रकार से सरकारी मशीनरी का प्रयोग किया उससे स्पष्ट है कि जनता भाजपा को नहीं चाहती। उन्होंने कहा हाल ही में 12 जिलों में हुए पंचायत चुनाव में माहौल भाजपा के खिलाफ था और जनता कांग्रेस को चाहती थी लेकिन सरकार ने वोटो की डकैती मारते हुए चुनावो में जीत हासिल की। जिस प्रकार से जनता चुनावों में कार्य कर रही है इससे यह तय है कि 2027 में जनता भाजपा को नकार देगी। उन्होंने कहा कि वह रुड़की में कार्यकर्ताओं से मिलने आए थे क्योंकि यह कार्यकर्ता ही है जो हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े होकर लड़ाई लड़ रहे है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता,इंटक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष उदय जैन,वीरेंद्र ठाकुर,ईश्वर लाल शास्त्री, श्री गोपाल नारसन, जावेदअख्तर, मनोज जयंत, भूषण त्यागी, विकास त्यागी, सेठपाल परमार,योगेश धीमान,नासिर परवेज, श्रवण गोस्वामी,ऋतु कंडियाल,कलीम खान आदि मौजूद रहे।

ALSO READ  “हरिद्वार में विजिलेंस टीम पर हमला: पथरी के बहादुरपुर जट में सुबह-सुबह छापेमारी के दौरान बवाल, आरोपियों की पहचान कर मुकदमा दर्ज की तैयारी — इलाके में पुलिस तैनात, हालात पर कड़ी नजर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 9 8 9
Users Today : 79
Users Yesterday : 860
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 9 8 9
Users Today : 79
Users Yesterday : 860