न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी! BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम!
Home » हमला » हरिद्वार में आपदा मित्र पर जानलेवा हमला: पेट में मारी गोली, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से बची जान, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

हरिद्वार में आपदा मित्र पर जानलेवा हमला: पेट में मारी गोली, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से बची जान, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: गंगा की बाढ़ चौकी पर रात की ड्यूटी पर जा रहे एक आपदा मित्र पर रास्ते में जानलेवा हमला हुआ। यह वारदात पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर इलाके में हुई, जहां बाइक से जा रहे शिवम नामक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर पेट में सटाकर गोली मार दी।घायल शिवम को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर फेरुपुर चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल मौके पर पहुंचे, लेकिन 108 एंबुलेंस में देरी होती देख उन्होंने घायल को तत्काल सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक यदि कुछ और देर होती, तो शिवम की जान बचाना मुश्किल हो जाता। ऑपरेशन कर उसके पेट से गोली निकाली गई और अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।घायल की पहचान शिवम पुत्र पुष्पेंद्र निवासी सजनपुर पीली, श्यामपुर के रूप में हुई है। वह आपदा मित्र के रूप में बाढ़ राहत कार्यों में तैनात था और वर्तमान में अपनी पत्नी (जो होमगार्ड में हैं) के साथ राजा गार्डन कॉलोनी, जगजीतपुर में रहता है।पुलिस के अनुसार हमलावर अंधेरे और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और आपसी रंजिश के आधार पर जांच तेज़ी से की जा रही है। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है।

ALSO READ  रुड़की-लक्सर मार्ग पर दिनदहाड़े खूनखराबा: बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग व लाठीचार्ज में 4 घायल, इलाके में दहशत जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 5 3 0
Users Today : 421
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 5 3 0
Users Today : 421
Users Yesterday : 1019