न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » हंगामा » हरिद्वार के निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा, भीम आर्मी ने उठाई लापरवाही की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

हरिद्वार के निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा, भीम आर्मी ने उठाई लापरवाही की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र स्थित मां गंगा मेटरनिटी एंड आई केयर हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान दो प्रसूताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मीनाक्षी (निवासी नानौता, सहारनपुर) और खुशबू (निवासी नारसन) के रूप में हुई है।

दोनों को सामान्य डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों के भीतर उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए।

भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।अस्पताल का डॉक्टर और पूरा स्टाफ घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिससे परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया।

सूचना पर बहादराबाद, ज्वालापुर और सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।हालांकि दोनों नवजात शिशु स्वस्थ हैं और उन्हें अलग वार्ड में रखा गया है, लेकिन माताओं की मौत से परिवार गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This
ALSO READ  फैक्ट्री कर्मी की रहस्यमयी मौत पर बवाल: एनेस्थीसिया की ओवरडोज का आरोप, गुस्साए कर्मचारियों ने अस्पताल में काटा हंगामा, प्रशासन-पुलिस में मची हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 4 6 0
Users Today : 124
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 4 6 0
Users Today : 124
Users Yesterday : 1393