
“हरिद्वार का होनहार बना देश का गौरव! बीच एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटे यथार्थ देशवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया भव्य सम्मान—कबड्डी में उत्तराखंड का बढ़ाया मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सान्या, चीन में आयोजित छठे बीच एशियन गेम्स में रजत पदक प्राप्त खिलाड़ी यथार्थ देशवाल एवं उत्तराखंड एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित कैम्प कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी यथार्थ देशवाल की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी






















