
“गंगा तट पर सीएम धामी की संतों संग ऐतिहासिक बैठक: 2027 महाकुंभ को दिव्य-भव्य बनाने का खाका तैयार, प्रमुख स्नान तिथियों की घोषणा से हरिद्वार में बढ़ी धार्मिक सरगर्मी”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मानगरी हरिद्वार में होने वाले 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया।






















