न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » बैठक » महापंचायत की तैयारी तेज़: चौधरी पदम सिंह रोड के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान गरमाया, चंद्रपाल बने भाकियू (रोड) नारसन ब्लॉक अध्यक्ष!

महापंचायत की तैयारी तेज़: चौधरी पदम सिंह रोड के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान गरमाया, चंद्रपाल बने भाकियू (रोड) नारसन ब्लॉक अध्यक्ष!

(शहजाद अली हरिद्वार)नारसन। 14 अक्टूबर को नगर निगम रुड़की कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (रोड) कार्यकर्ता क्षेत्र के गांव दर गांव में बैठक कर किसानों को महापंचायत में शामिल होने के लिए लामबंद करने पर लगे हुए हैं। भाकियू रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड के नेतृत्व में ग्राम हकीमपुर तुर्रा, भारापुर भौरी,लिब्बरहेडी, शेरपुर खेलमऊ टिकौला कला आदि गांवों में जनसंपर्क कर किसानों की समस्याओं की जानकारी लेने के साथ उनके निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान, स्मार्ट मीटर से होने वाले नुकसानों के साथ ही किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वहीं शेरपुर खेलमऊ में आयोजित पंचायत में चंद्रपाल को नारसन ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर चंद्रपाल को तत्काल प्रभाव से नारसन ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। जनसंपर्क अभियान में सचिन टोडा, नाजिम अली, मनोज पाल, इन्द्र रोड़, अनिल पुंडीर एडवोकेट, राकेश, कुलदीप, छोटा,राजेन्द्र, सय्याद, राकेश अग्रवाल, रणधीर, मुरसलीन, उमेश पुंडीर, गोपाल सिंह, उज्वल राणा, मुबारिक आदि अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

ALSO READ  "मुहर्रम पर्व पर शांति और भाईचारे का पैगाम: बहादराबाद पुलिस की बड़ी गोष्ठी, डीजे-हथियारों पर रोक, कानून तोड़ने वालों को दी कड़ी चेतावनी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 2 8
Users Today : 925
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 2 8
Users Today : 925
Users Yesterday : 728