न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी BIG BREAKING:: सेना से रिटायर होते ही अग्निवीरों को मिलेगा नई सेवा का मौका! CM धामी ने 40वीं वाहिनी PAC में 2 अग्निवीरों के समायोजन को दी मंजूरी
Home » कार्यवाही » “थाना बहादराबाद का बड़ा धमाका! — 30 लाख की सुपारी का फर्जी खेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने खुद ही रची अपनी हत्या की साजिश, पुलिस ने किया चटपटा पर्दाफाश”

“थाना बहादराबाद का बड़ा धमाका! — 30 लाख की सुपारी का फर्जी खेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने खुद ही रची अपनी हत्या की साजिश, पुलिस ने किया चटपटा पर्दाफाश”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। थाना बहादराबाद पुलिस ने एक चौंकाने वाला मामला उजागर किया है, जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर अपनी ही हत्या की झूठी साजिश रचकर विपक्षी को फंसाने की कोशिश कर रहा था। जाकिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके विपक्षी जावेद और अन्य ने उसे मारने के लिए 30 लाख रुपये की सुपारी दी है। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने गहन जांच शुरू की, जिसमें सच सामने आ गया।

जांच में पता चला कि जाकिर का जावेद से तीन-चार साल से जमीनी विवाद चल रहा है। दबाव बनाने और झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के लिए जाकिर ने आजम, उस्मान और सोहेल को 50,000 रुपये का लालच देकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी ही कार पर फायरिंग करने की योजना बनाई थी। इसका उद्देश्य विपक्षी पर हत्या की सुपारी देने का आरोप लगाना था।सख्त पूछताछ में साजिश का पर्दाफाश हो गया और सभी आरोपी आपस में ही आरोप-प्रत्यारोप करने लगे। पुलिस ने जाकिर, खालिक, उस्मान, सोहेल, आजम और शाजिद को हिरासत में लिया। जाकिर की लाइसेंसी पिस्टल, जिसका रिन्यूवल समाप्त हो चुका था, उसके भतीजे खालिक से बरामद हुई। लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन में जाकिर और खालिक पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्दोष को फंसाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जाकिर के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा जैसे अपराध शामिल हैं। यह मामला पुलिस की सतर्कता और सच्चाई उजागर करने की क्षमता का स्पष्ट उदाहरण है

ALSO READ  पुलिस मुठभेड़ पर सवाल उठाने वाला निकला नशा तस्कर, 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 2 6
Users Today : 823
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 2 6
Users Today : 823
Users Yesterday : 728