कांवड़ यात्रा में आस्था को मिलेगा पूरा सम्मान: हरिद्वार में यात्रा मार्ग की 14 शराब की दुकानें रहेंगी पर्दे से ढकी, मांस की दुकानें रहेंगी बंद
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। श्रावण मास में होने वाले कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हरिद्वार जिले में यात्रा मार्ग पर स्थित अंग्रेजी और देशी शराब की कुल 14 दुकानों को पर्दे से ढकने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के आदेश पर













