
हरिद्वार में पांच वर्षों से अधूरे पड़े आरसेटी भवन निर्माण को मिली नई ऊर्जा, सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने दो माह में कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में वर्षों से अधूरे पड़े ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) भवन के निर्माण को लेकर अब उम्मीद की किरण नजर आ रही है। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को इस विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को दो महीने के भीतर कार्य पूरा




























