न्यूज़ फ्लैश
“देवस्थल से गूंजा भारत का वैज्ञानिक स्वाभिमान: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले— एरीज बना आत्मनिर्भर भारत की अंतरिक्ष शक्ति का प्रतीक, विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान” “पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान”
Home » निर्देश » हरिद्वार में CSR को नई दिशा देने को लेकर ‘सहयोग पोर्टल’ पर हुआ मंथन, कंपनियों को जल्द पंजीकरण के निर्देश

हरिद्वार में CSR को नई दिशा देने को लेकर ‘सहयोग पोर्टल’ पर हुआ मंथन, कंपनियों को जल्द पंजीकरण के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (CDO) आकांक्षा कोण्डे ने की, जिसमें जनपद की प्रमुख कॉर्पोरेट कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य था ‘सहयोग पोर्टल’ की कार्यप्रणाली और उस पर पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देना। राज्य स्तरीय CSR सेल के प्रतिनिधि रवि बैंस और सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA) के श्री टम्टा ने उपस्थित प्रतिनिधियों को पोर्टल की सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिनिधियों के सभी सवालों का उत्तर देते हुए पोर्टल से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने सभी कंपनियों को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के भीतर ‘सहयोग पोर्टल’ पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करें। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल जनपद की सीएसआर गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

बैठक में पूर्व में प्राप्त विभिन्न सरकारी विभागों के सीएसआर प्रस्तावों की समीक्षा की गई। CDO ने कहा कि कंपनियां इन प्रस्तावों पर दो सप्ताह के भीतर निर्णय लें। साथ ही, उन्होंने सभी कंपनियों से अनुरोध किया कि वे अपने कर्मचारियों को ‘यूसीसी पोर्टल’ पर पंजीकरण के लिए प्रेरित करें, जिससे जनपद के समग्र विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी और मजबूत हो सके।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, RM कमल कपलटियाल समेत विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

132 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 3 2
Users Today : 441
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 3 2
Users Today : 441
Users Yesterday : 718