न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे BIG BREAKING:: धामी सरकार का उत्तराखंड को ₹14.68 करोड़ का विकास तोहफा! मंदिरों का होगा कायाकल्प, सड़कें होंगी चकाचक, खेल मैदानों से लेकर स्कूलों तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार BIG BREAKING:: भराड़ीसैंण से CM धामी का बड़ा धमाका! 13 बड़ी घोषणाओं से महिलाओं, किसानों और युवाओं को सौगात, आंदोलनकारियों के लिए भी खोला राहत का रास्ता BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर जातिसूचक वीडियो डालकर बने हीरो, सिडकुल पुलिस ने उतारा सारा खुमार! दो युवक दबोचे” BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड के 26 साल: हरिद्वार में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, राज्य आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: डॉ. सुरजीत सिंह गांधी का मदरसों में ‘सरप्राइज चेक’! बोले—मान्यता है तो पढ़ाई चलेगी, नहीं तो एक हफ्ते में कागज पूरे करो, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहो!

BIG BREAKING:: डॉ. सुरजीत सिंह गांधी का मदरसों में ‘सरप्राइज चेक’! बोले—मान्यता है तो पढ़ाई चलेगी, नहीं तो एक हफ्ते में कागज पूरे करो, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहो!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने गुरुवार को बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र में संचालित मदरसों एवं अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थानों की मान्यता, संचालन व्यवस्था और विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों की स्थिति की जानकारी ली गई।निरीक्षण के दौरान मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरान, भारापुर भोरी रुड़की तथा फलाहे दारैन मॉडर्न स्कूल, भोरी रुड़की के पास शिक्षा विभाग की मान्यता पाई गई, लेकिन दोनों संस्थानों के पास अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की मान्यता नहीं थी।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को संवारने में जुटे नगर आयुक्त नंदन कुमार, निर्माण कार्यों में देरी पर सख्त रुख—बोले, जरूरत पड़ी तो रात में भी चलेगा काम!

धार्मिक शिक्षा संचालित होने के मद्देनजर प्राधिकरण अध्यक्ष ने दोनों संस्थानों को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही बिना मान्यता धार्मिक शिक्षा संचालित नहीं करने की चेतावनी दी गई। एक सप्ताह के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई।इसके अलावा गढ़मीरपुर और दादूपुर गोविंदपुर क्षेत्र में संचालित एवं पूर्व में संचालित रहे अन्य मदरसों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बंद हो चुके संस्थानों में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं मदरसों में स्थानांतरित किए जाने की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित न हो।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका सख्त—चंडी चौक अंडरपास और प्रशासनिक रोड का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एक संस्था द्वारा अपनी मान्यता स्वेच्छा से सरेंडर किए जाने की जानकारी भी सामने आई, जबकि एक अन्य संस्था ने शिक्षा विभाग से मान्यता के लिए आवेदन किया है।डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई किसी संस्था या समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि बच्चों के शैक्षिक अधिकार, संस्थानों की जवाबदेही और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

ALSO READ  युवाओं को नशे से बचाने की सख्त पहल: जिलाधिकारी का फरमान– स्कूल-कॉलेज के पास तम्बाकू-गुटखा की दुकानें बंद, नशे के अड्डों पर होगी ताबड़तोड़ छापेमारी!

उन्होंने कहा कि “नई पहचान, नया सम्मान” की भावना के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और तकनीक-सक्षम शिक्षा व्यवस्था से जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

Read More »

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 0 0 9
Users Today : 134
Users Yesterday : 546

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 0 0 9
Users Today : 134
Users Yesterday : 546