न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लखनऊ में दादा मियां के 119वें उर्स की शानदार शुरुआत, देशभर से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब; सियासी हस्तियों ने भी पेश की अकीदत BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ हरिद्वार में युवाओं ने भरी हुंकार, ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान में विकसित भारत का लिया संकल्प BIG BREAKING:: ‘ज्ञान गंगा’ में सम्मानित हुए शिक्षक, चमकी मेधावी प्रतिभाएं—CM धामी बोले, गुरु बनाते हैं राष्ट्र का भविष्य, छात्रों के सपनों को मिली छात्रवृत्ति की उड़ान BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील BIG Breaking: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश—“हिमालय हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार, संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी” BIG BREAKING : बहादराबाद में गूंजेगा जय श्रीराम! श्री रामलीला कमेटी का 128वां वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज
Home » निर्देश » एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की अगुवाई में कांवड़ मेला 2025 को लेकर सख्त सुरक्षा प्लान: संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी, सभी थाना प्रभारियों को मिले जिम्मेदारियां

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की अगुवाई में कांवड़ मेला 2025 को लेकर सख्त सुरक्षा प्लान: संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी, सभी थाना प्रभारियों को मिले जिम्मेदारियां

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला 2025 को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जनपद पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र डोबाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी, थानाध्यक्ष, एफएसओ एवं यातायात निरीक्षक शामिल हुए।एसएसपी डोबाल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मेले के दृष्टिगत संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। इन क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व की बैठकों में दिए गए निर्देशों की समीक्षा कर अब तक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। पार्किंग स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, बैरियर और रूट डायवर्जन की योजना को चिन्हित कर समय पर कार्यवाही की जाए।एसएसपी ने स्पष्ट किया कि संबंधित क्षेत्राधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि उनके सर्किल में सभी व्यवस्थाएं पूरी हों। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में सत्यापन एवं अतिक्रमण हटाने की मुहिम तत्काल प्रभाव से शुरू करें।इसके अलावा, होटल, टैक्सी, व्यापारी और स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर सहयोग प्राप्त करने को कहा गया है। पुलिस लाइन में कांवड़ यात्रा हेतु टेंट, कुर्सी, रस्सी, लाठी आदि सामग्रियों की उपलब्धता का मूल्यांकन कर आवश्यक खरीददारी की जिम्मेदारी सीओ लाइन को सौंपी गई है।एसएसपी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि दुकानों पर रेट लिस्ट लगी हो, डीजे और झांकियों के लिए निर्धारित मानकों का पालन हो, और नहर पटरी पर पैदल यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था हो।कुल मिलाकर, हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने कांवड़ मेला को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए व्यापक योजना और कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

ALSO READ  "बहादराबाद के दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में पहुंचे विधायक आदेश चौहान, पार्क की बदहाल व्यवस्थाओं पर लिया संज्ञान, बोले— बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 7 0 9
Users Today : 7
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 7 0 9
Users Today : 7
Users Yesterday : 702