हरिद्वार: चारधाम यात्रा और गंगा दशहरा को लेकर होटल चेकिंग अभियान, पुलिस की सख्ती से मचा हड़कंप
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा, गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान पर्व को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर बीती रात कोतवाली नगर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा हरिद्वार रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और आसपास













