न्यूज़ फ्लैश
“UKPSC परीक्षा को लेकर हरिद्वार में सख्ती! 200 मीटर तक धारा-163 लागू, मोबाइल-धरना-जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध” “ऑपरेशन कालनेमि में बड़ी कामयाबी: ‘AGHORA’ यूट्यूब चैनल के जरिए तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, ₹4.55 लाख बरामद” “भाई ने भाई को मारी गोली, पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, आरोपी फरार” “राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'”
Home » कार्यवाही » हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्यवाही: बहादराबाद टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने वाले तीन उपद्रवियों को किया गया गिरफ्तार, सार्वजनिक संपत्ति क्षति अधिनियम सहित कई धाराओं में केस दर्ज

हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्यवाही: बहादराबाद टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने वाले तीन उपद्रवियों को किया गया गिरफ्तार, सार्वजनिक संपत्ति क्षति अधिनियम सहित कई धाराओं में केस दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार पुलिस हुड़दंगियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। ताज़ा मामला बहादराबाद टोल प्लाजा का है, जहां कल शाम कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में वीरेंद्र पुत्र रविंद्र सिंह (निवासी सुल्तानपुर, थाना बवाना, दिल्ली), गोविंद कुमार पुत्र कृष्ण कुमार (ग्राम टेढ़ी, थाना सुरेरी, जिला मथुरा), और सुमित पुत्र संतोष (ग्राम चोन डेरे, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर) शामिल हैं।

इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(2), 132, 352, 191(2) BNS और सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ यह कड़ा संदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 5 4 1
Users Today : 494
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 5 4 1
Users Today : 494
Users Yesterday : 827