न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे स्कूल; मुफ्त शिक्षा, बेहतर हॉस्टल और स्थायी शिक्षकों पर मुख्य सचिव का जोर BIG BREAKING:: देहरादून में सीएम धामी का बड़ा संदेश: डिग्रियों के साथ संस्कार भी जरूरी, डॉ. कलाम के सपनों से प्रेरित होकर आगे बढ़ें युवा! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में हरियाली और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार! ग्रीन इंडिया मिशन के लिए 559 करोड़ की कार्ययोजना, 2031 तक बदलेगी तस्वीर BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज
Home » मिसाल » “गंगा में बहते किशोर को मौत के मुंह से खींचकर बचाया, फिर भूखे ‘भोले’ को भरपेट भोजन कराकर इंसानियत का परचम लहराया — सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक और टीम की सराहनीय कार्रवाई”

“गंगा में बहते किशोर को मौत के मुंह से खींचकर बचाया, फिर भूखे ‘भोले’ को भरपेट भोजन कराकर इंसानियत का परचम लहराया — सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक और टीम की सराहनीय कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के महाराणा संग्राम सिंह घाट पर आज दिनांक 13 जुलाई 2025 को दोपहर 2 बजे एक भावुक और भावनात्मक घटना घटी। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 17 वर्षीय करण उर्फ छोटा भोला मां गंगा में स्नान कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही आपदा राहत दल 40 पीएसी रुड़की की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और अद्भुत साहस का परिचय देते हुए छोटे भोले को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू टीम में सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक, हवलदार मनोज कुमार, कांस्टेबल महावीर केंतुरा और कांस्टेबल संतराम नेगी शामिल थे।बचाव के बाद छोटा भोला बेहद थका और भूखा नजर आया। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक ने उसे सिविल लाइंस स्थित छोले भटूरे की दुकान में भरपेट खाना खिलाया।

इतना ही नहीं, भोजन के बाद उन्होंने उसे खुद रुड़की रेलवे स्टेशन तक छोड़ कर सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा।

छोटे भोले ने जाते हुए भावुक होकर कहा, “उत्तराखंड पुलिस मेरे लिए फरिश्ता बनकर आई है।”

ALSO READ  "जनसेवा की मिसाल: विधायक उमेश कुमार ने घायल युवक की जान बचाकर दिखाया मानवीय चेहरा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 6 3 7
Users Today : 111
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 6 3 7
Users Today : 111
Users Yesterday : 1035