
“शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम धामी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि; बोले– राष्ट्र हमेशा याद रखेगा वीर सपूत का सर्वोच्च बलिदान”
(शहजाद अली हरिद्वार)अल्मोड़ा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान बीते दिनों वीरगति को प्राप्त 5 असम रेजिमेंट के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के अल्मोड़ा स्थित पांडेखोला आवास पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शहीद अधिकारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना






















