न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ BIG BREAKING:: “इश्क में आया ट्विस्ट ऐसा, पत्नी ने बताया राज… पति ने बना डाला हत्या का प्लान, हरिद्वार पुलिस ने दंपति को दबोचा!”
Home » श्रद्धांजलि » “शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम धामी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि; बोले– राष्ट्र हमेशा याद रखेगा वीर सपूत का सर्वोच्च बलिदान”

“शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम धामी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि; बोले– राष्ट्र हमेशा याद रखेगा वीर सपूत का सर्वोच्च बलिदान”

(शहजाद अली हरिद्वार)अल्मोड़ा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान बीते दिनों वीरगति को प्राप्त 5 असम रेजिमेंट के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के अल्मोड़ा स्थित पांडेखोला आवास पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने शहीद अधिकारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा परिवार को इस मुश्किल घड़ी में एकजुट होकर इस कठिन समय का सामना करने की हिम्मत दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में दिया गया लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार शोक संतृप्त परिवार के साथ खड़ी है।

ज्ञात हो कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने राजौरी क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था,

जिसके उपरांत उनके पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह जनपद अल्मोड़ा में अंतिम विदाई दी गई थी। इस दौरान मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, दायित्वधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल, जनप्रतिनिधि और पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

ALSO READ  “धरतीपुत्र की याद में समाजवादियों का समर्पण: हरिद्वार में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण व श्रद्धांजलि सभा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 2 9
Users Today : 121
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 2 9
Users Today : 121
Users Yesterday : 1368